झारखण्ड BJP के प्रदेश प्रभारी बने सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी

राँची।भारतीय जनता पार्टी ने झारखण्ड समेत कई राज्यों के प्रदेश प्रभारियों का एलान किया है।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखण्ड समेत 15 राज्यों के प्रदेश प्रभारी बदले हैं।झारखण्ड के प्रदेश प्रभारी सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बनाया गया है।श्री वाजपेयी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा राज्‍यसभा में पार्टी का नया चीफ व्हिप बने हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने आज कई राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। शुक्रवार को पार्टी की ओर से प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने लिस्ट जारी कर दी है। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में ओम माथुर को नियुक्त किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मंगल पांडेय को दी गई है। मंगल पांडेय बिहार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा का प्रभारी विप्लव कुमार देव को बनाया गया है। केरल का प्रभारी सांसद प्रकाश जावेडकर को जबकि राधा मोहन अग्रवाल को सह प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश का प्रभारी मुरलीधर राव को बनाया गया है। मध्य प्रदेश में पंकजा मुंडे और डॉ. रमाशंकर कठेरिया को सह प्रभारी बनाया गया है। पंजाब का प्रभारी विधायक विजय भाई रुपाणी को जबकि डॉक्टर नरेंद्र सिंह रैना को सह प्रभारी बनाया गया है।