इंस्टाग्राम वाला प्यार:बिहार से भागकर प्रेमी के पास यूपी पहुँचीं,यूपी से भागकर हरियाणा में दोनों ने की शादी……

डेस्क टीम:बिहार के मुजफ्फरपुर की लड़की (19) को उत्तर प्रदेश के लड़के सूरज गुप्ता (23) से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया। इसके बाद लड़की 26 जून को घर से भाग गई थी। मुजफ्फरपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़कर बलिया पहुंच गई। उसके बाद हरियाणा में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।पुलिस ने सूचना के आधार पर बलिया से लड़की को बरामद कर लिया। वहीं लड़के को भी हिरासत में ले लिया गया है। उसके बाद मुजफ्फरपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को मुक्त कर दिया गया। मामला जिले के करजा थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि 26 जून 2023 को मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र कि रहने वाली एक लड़की घर से सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली। रास्ते में पताही हवाई अड्डा के पास एक दुकान पर उसने अपनी साइकिल लगा दी। उसके बाद ऑटो से मुजफ्फरपुर स्टेशन चली गई। वहां से ट्रेन पकड़कर वह उत्तर प्रदेश के बलिया चली गई। बलिया में उसके प्रेमी उसे रिसीव कर लिया। इसके बाद दोनों वहां से भागकर दिल्ली चले गए।दिल्ली में कुछ दिन रहने के बाद वो लोग 30 जून 2023 को हरियाणा चले गए। वहां एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर लिया। उसके बाद वापस बलिया आ गए। वहां रहने लगे। इसी बीच 13 जुलाई 2023 को पुलिस को लड़की के मोबाइल के लोकेशन से जानकारी मिली कि लड़की बलिया में है।इसके बाद पुलिस बलिया पहुंची। वहां से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही लड़के को हिरासत में ले लिया। दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को मुक्त कर दिया।

बताया जाता है कि लड़की इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थी। वह अक्सर अपना फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती थी। लड़का अक्सर उसके फोटो वीडियो को लाइक भी करता था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ी।कुछ हो दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गया। उसके बाद दोनों ने शादी करने का प्लान बना लिया। लड़का कई बार बलिया से मुजफ्फरपुर लड़की से मिलने भी आया। 26 जून 2023 को लड़की घर से भाग कर बलिया पहुंची। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली।लड़की की उम्र 19 साल है। वहीं लड़का 23 साल का है। पुलिस ने दोनों को न्यायलय में प्रस्तुत किया। दोनों के बालिग होने के कारण कोर्ट ने दोनों को मुक्त कर दिया।

अपहरण का मामला हुआ था दर्ज

लड़की के घर से भागने के बाद लड़की के परिजन ने करजा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसमें परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया था। पूरे मामले पर करजा थाना के दरोगा नितेश कुमार ने बताया कि एक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद कल लड़की को उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया गया।कोर्ट में लड़की का 164 का बयान दर्ज करवाया गया। यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला। लड़का यूपी का रहने वाला है। दोनों का इंस्टाग्राम से संपर्क हुआ। 26 जून को लड़की ट्रेन पकड़ कर लड़का के पास बलिया चली गई। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी