लव जिहाद:तनवीर ने यश बनकर मॉडल को झूठे प्रेमजाल में फंसाया,किया दुष्कर्म,बनाया अश्लील फोटो और शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाब बनाने लगा….

राँची।झारखण्ड में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है।दरअसल,मुंबई में रहने वाली बिहार के भागलपुर की एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि राजधानी राँची में ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले तनवीर खान ने यश बनकर उसे झूठे प्रेम जाल में फंसाया।बाद में उससे शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा।न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मॉडल का आरोप है कि वर्ष 2021 से तनवीर अख्तर खान ने कई बार उसका बलात्कार किया।अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है।तनवीर राँची का रहने वाला है।वह राँची में ही मॉडलिंग इंस्टीट्यूट चलाता है। मॉडल ने मुंबई में तनवीर के खिलाफ प्राथमिकी कराई है।उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन से भी मदद मांगी है।इधर,राँची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि मामला मुम्बई में दर्ज की गई थी।वहां से मामले को राँची पुलिस को भेजा गया।उसके बाद राँची के गोंदा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है।जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मॉडल का आरोप है कि उसे प्रताड़ित करने के लिए तनवीर मुंबई तक पहुंच गया।वहां भी उसने मानवी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालना शुरू कर दिया।तनवीर चाहता था कि भागलपुर की रहने वाली मॉडल धर्म बदलकर उसके साथ शादी कर ले।मॉडल ने जब ऐसा करने से इंकार कर दिया,तो उसने उसे जान से मारने की भी कोशिश की, ऐसा मॉडल का आरोप है।मॉडल का आरोप है कि होली के दिन तनवीर ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ले ली थी।उन्हीं तस्वीरों के जरिये उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह उसे लगातार धमका रहा है।मॉडल ने सोशल मडिया पर एक वीडियो अपलोड करके पीएम नरेंद्र मोदी और झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सुरक्षा की गुहार लगायी है।फिलहाल,पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

महिला मॉडल द्वारा बलात्कार का आरोप लगाने के बाद तनवीर अख्तर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (2) (एन), 328,506,504,323 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।वहां जीरो एफआईआर दर्ज कर मुम्बई पुलिस ने इस केस को राँची पुलिस को भी ट्रांसफर कर दिया गया है।राँची में गोंदा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

वहीं,तनवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।तनवीर का कहना है कि वह ‘लव जिहाद’ से नफरत करता है।वह कभी ऐसा कर ही नहीं सकता।

दरअसल, पीड़िता ने 29 मई को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी।चूंकि घटना राँची में हुई थी, इसलिए यह मामला राँची पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया था।