चाईबासा:सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 11 आईईडी बरामद….

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में फिर नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए 11 आईईडी बरामद हुआ है।मंगलवार को सुरक्षाबलों ने जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी, हाथीबुरू मेरालगढ़ा और छोटा कुईड़ा जंगल के आसपास लगाए गए सभी आईईडी को बरामद किया।सभी आईईडी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर विनिष्ट किया गया।

11 जनवरी से चल रहा अभियान

भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।इसको लेकर बीते 11 जनवरी से सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।