#Lockdown: कोलकाता से चलकर 4 दिन में दुमका पहुँचे मजदूर, बंगाल पुलिस ने रास्ते में कई बार पीटा! मजदूरों के लिए दुमका पुलिस बनी मसीहा

दुमका। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन के साथ ही दूसरे प्रदेशों में कमाने गए लोग किसी तरह अपने घर पहुंचना चाहते हैं। कोई पैदल तो कोई साइकिल से ही घर जाने की फिराक में है। कोलकाता-हावड़ा में काम कर रहे चार लोग घर लौटने के लिए जब वाहन नहीं मिला तो पैदल ही दुमका के लिए निकल पड़े। 4 दिनों के बाद सभी दुमका पहुंचे। इसके बाद दुमका पुलिस को इसकी जानकारी मिली। चारो मजदूरों के दुमका पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस उन चारों व्यक्ति तक पहुंची। गोड्डा के रहने वाले चार मजदूर पैदल चलकर दुमका पहुंचे।

मजदूरों ने बताया कि वह हावड़ा में मजदूरी का काम करते हैं। उनका काम बंद हो गया। लॉकडाउन में गाड़ी भी नहीं मिलने की वजह से पैदल ही घर की ओर निकल पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि रास्ते में कई जगह पुलिस वालों ने उन्हें पीटा भी है। जिसके बाद दुमका पुलिस ने उन्हें भोजन कराया और मदद का आश्वासन दिया। दुमका डीएसपी राम समद ने बताया कि इन चारों को उनके घर तक पहुंचाने या फिर इनके लिए जो भी बेहतर होगा वह किया जाएगा।

error: Content is protected !!