लातेहार: पांच लाख इनामी नक्सली किशोर सिंह को लातेहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

लातेहार।पांच लाख इनामी नक्सली किशोर सिंह को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित कुमांडीह जंगल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी नक्सली संगठन का सब जोनल कमांडर है।गिरफ्तार उग्रवादी लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत मटलौंग गांव का रहने वाला है।

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

शनिवार की सुबह लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी, कि भाकपा माओवादी का एक दस्ता मनिका थाना क्षेत्र के कुमांडीह के जंगल में किसी घटना को अंजाम देने के लिए आने वाला है. इस सूचना पर एसपी के निर्देश पर अभियान एएसपी विपुल पांडे के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित कर जंगलों में छापामारी की गई. इसी दौरान वहां संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति जंगल की ओर से निकलता दिखा. पुलिस को देख कर वह भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने दौड़ा कर उसे धर दबोचा. छानबीन में पता चला कि आरोपी माओवादी संगठन का सब जोनल कमांडर किशोर सिंह है

20 से अधिक मामले दर्ज है

गिरफ्तार नक्सली कई कांडों का मुख्य अभियुक्त रहा है. गिरफ्तार नक्सली पर सरकार ने 5 लाख रुपए इनाम भी घोषित कर रखा है. इस पर लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 20 से अधिक मामले दर्ज हैं