ईंट भट्ठा में काम करने वाली युवती से मजदूर ने किया दुष्कर्म,एक महिला समेत चार गिरफ्तार

झारखण्ड न्यूज,राँची

पटना।बिहार की राजधानी पटना में झाररखण्ड की एक युवती से जबरन दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़िता ने दानापुर के शाहपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने इस मामले में चार लोगों को नामजद किया है।वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन पुरुष सहित एक महिला नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार दानापुर के शाहपुर इलाके में उमा ईंट भट्ठा है। यहां पर काम करने वाली सिमडेगा की 28 वर्षीय लड़की के साथ 2 दिन पहले यहीं के एक मजदूर शमशेर अंसारी ने जबरन दुष्कर्म किया।जब इसकी शिकायत पीड़िता ने ईंट भट्ठा के मालिक अरवल निवासी नागेश्वर सिंह से शिकायत की तो उसने भी काम गलत करने का प्रयास किया।इसके बाद पीड़िता ने ईंट भट्ठा के मुंशी बक्सर निवासी मिथिलेश मिश्रा से इसकी शिकायत की, लेकिन शिकायत मिलने के बाद भी मुंशी ने कोई एक्शन नहीं लिया। थक-हारकर पीड़िता ने दानापुर के शाहपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने एवं दुष्कर्म में साथ देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे काम करने के बहाने से सिमडेगा से दानापुर के शाहपुर स्थित उमा ईंट भट्टे पर सोनी देवी नाम की महिला बुलाई थी। सोनी देवी से उसकी 8 वर्षों से दोस्ती थी।नामजद आरोपियों में उमा ईंट भट्ठा के मैनेजर नागेश्वर सिंह, मुंशी मिथिलेश मिश्रा के अलावा शमशेर अंसारी को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है।सोनी देवी को भी दुष्कर्म में सहयोग करने के लिए अभियुक्त बनाया है। शाहपुर थाना के प्रशिक्षु डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।आगे की कार्रवाई जारी है।