जेएससीए स्टेडियम:धोनी के प्रति फैंस का प्यार मैदान में साफ दिखाई दिया,धोनी को देखकर लोगों ने धोनी-धोनी के खूब नारे लगाए,इंडिया की हार से प्रशंसक हुए मायूस…

IND vs NZ:झारखण्ड की राजधानी राँची में भारतीय टीम को पहले टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला 27 जनवरी को JSCA स्टेडियम में खेला गया था। इसमें न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 177 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं, अपने टारगेट को पूरा करने उतरी भारतीय टीम केवल 155 रन बना सकी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में यह मुकाबला हुआ। जीत का परचम लहराती हुई न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।वहीं इस मैच को देखने के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ र स्टेडियम पहुंचे थे। धोनी के प्रति फैंस का प्यार मैदान में साफ दिखाई दे रहा था। धोनी को देखकर लोगों ने धोनी-धोनी के खूब नारे लगाए। इसका वीडियो बीसीसीआई से अपने ट्वीटर पर शेयर किया। इस वीडियो पर धोनी के प्रशंसक लगातार अपनी कमेंट्स कर अपना प्यार जता रहे हैं।

बता दें, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का यह पहला मैच था। इस देखने के लिए महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी संग राँची के JSCA मैदान पहुंचे थे।धोनी को देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे। प्रशंसकों ने धोनी-धोनी के नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। लेकिन टीम इंडिया के इस मैच को हारने से फैंस मायूस हो गए।मैच के पहले टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन स्कोर किए. टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 177 रनों का टारगेट दिया।वहीं, ड्वेल कॉन्वे और हेनरी मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए अर्धशतकीय शानदार पारी खेली।