जेपीएससी कांड:ओएमआर में हेराफेरी करने वाले जेपीएससी कर्मी सोनू और मुख्य सरगना अभय के सहयोगी अरविंद को सीआईडी ने दबोचा,अबतक 10 गिरफ्तार

राँची। झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में धांधली और भ्रष्टाचार के मामले में सीआईडी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मामले की जांच कर रही सीआईडी की विशेष जांच टीम ने शनिवार को 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में जेपीएससी का कर्मचारी सोनू कुमार और परीक्षा संचालित करने वाली एजेंसी (टीडीपीएल) के मार्केटिंग मैनेजर सह मुख्य अभियुक्त अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी का सहयोगी अरविंद कुमार शामिल है। इन दोनों पर परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट में हेराफेरी करने और डिजिटल डेटा से छेड़छाड़ (डेटा टैंपरिंग) करने का गंभीर आरोप है। इसके साथ ही इस महाघोटाले में सीआईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

