Jharkhand:युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या,सुबह मिली खून से लथपथ लाश,छानबीन में जुटी है पुलिस

गुमला।सदर थाना क्षेत्र स्थित चेटर के छोटे से मैदान में बुधवार की सुबह एक युवक की लाश बरामद की गई। उसकी हत्या कुल्हाड़ी से मारकर की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। युवक मंगलवार की रात कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था। आशंका जाहिर की जा रही है कि इसी दौरान किसी विवाद के बाद उसकी हत्या कर आरोपी भाग निकले हैं।

वहीं मृतक की पहचान सतपारा घट्‌ठा निवासी टूचा बिरसा तिर्की (30) के रूप में की गई। वो एक ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था। रात में वो ट्रैक्टर मालिक के चेटर स्थित घर में सो जाता था। मंगलवार की रात कुछ लोगों के साथ वो घर से कुछ दूर स्थित एक छोटे से मैदान में शराब पी रहा था। रात में आसपास के लोगों ने शोर-शराबे की आवाज भी सुनी थी। इसके बाद सुबह युवक की लाश बरामद की गई।