गढ़वा के खरौंधी में झारखण्ड यूपी बॉर्डर सील, पुलिस मुस्तैद।

अमित कुमार सिंह, गढ़वा: प्रखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा गढ़वा उपायुक्त हर्ष मंगला के निर्देश पर कोरोना वायरस से निपटने के लिये खरौंधी प्रखंड के राजी, बजरमरवा तथा खोखा गांव से सटे सिमा को सील कर दिया गया। जिससे एक भी छोटी बड़ी गाड़ियां सिमा पर नही कर पा रही थी। अवागमन पूरी तरह से बंद था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे झारखंड प्रदेश को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। उपायुक्त हर्ष मंगला के निर्देश पर खरौंधी प्रसासन ने प्रखंड से सटे तीन गांव राजी, बजरमरवा तथा खोखा को सील कर दिया गया।

साथ ही पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों को 31 मार्च तक लॉकडाउन होने की जानकारी दी गयी। लोगों को बताया गया कि लोगो अतिआवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने। वरना आप अपने घरों में ही रहे। इस संबंध में थाना प्रभारी सी.बी.सिंह ने बताया 31 मार्च तक प्रखंड के सभी गांव से सटे सिमा की सील कर दिया गया है।

साथ ही बताया सिमा पर यूपी के लोगो को झारखंड में आने नही दिया जा रहा है। 31 मार्च तक लोगों को घरों में रहने के लिये कहा जा रहा है। उन्होंने गांव के लोगों से कहा जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनकी जांच नही हुई तो तत्काल सूचना पुलिस प्रशासन को दे। राजी सिमा पर एएसआई सतेंद्र कुमार उपाध्याय तथा बजरमरवा गांव सीमा पर पीएसआई कृष्णा कुमार कुशवाहा अपने दल बल के उपस्थित थे।