लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले रसिकलाल होटल पर प्राथमिकी दर्ज, कल से आप पर भी होगी कार्रवाई

राँची। आज पूरा विश्व कोरोना वायरस के महामारी से ग्रसित है। प्रतिदिन इस खतरनाक वायरस से हजारों लोगों की मौत हो रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत मे अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के आंकड़े 470 हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर हिंदुस्तान के कई राज्यों की सरकार ने लॉकडाउन घोषणा कर दिया है। झारखण्ड में भी राज्य सरकार ने खतरे को भांपते हुए लॉकडाउन घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू भी लगा था। लोग इस दौरान घरों में थे। लेकिन जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन ही बेपरवाह लोग लॉकडाउन धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए। लोग धड़ल्ले से सड़क बाजार में आते जाते भीड़ में इकट्ठा होते दिखे।

डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

कोरोना के रोकथाम के लिए समाज के सभी प्रबुद्ध वर्ग से आम जनता के लिए सावधानियां और चेतावनी दी जा रही है। इसी बीच राज्य के डीजीपी ने लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों पर सख्त रुख अपनाते हुए झारखण्ड के सभी जिलों के एसपी को निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी ने कहा है कि कल से लॉकडाउन का नियम पालन नहीं करने बड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही डीजीपी ने कोरोना वायरस रोकथाम के लिए लोगों से नियम के पालन करने का अपील करते हुए लोगों से बाहर न निकलने का अनुरोध किया है। लोगों को घर मे ही रहने की सलाह दी है।

लॉकडाउन का उल्लंघन: होटल पर प्राथमिकी दर्ज

कोरोना संक्रमण के रोकथाम के चलते लॉकडाउन के दौरान मेडिकल अस्पताल राशन जैसी अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर अन्य प्रतिष्ठानों के खुलने पर पाबंदी लगाई गई है। लेकिन राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में रसिकलाल नाम के होटल के बेपरवाह गैरजिम्मेदार संचालक ने लोगों की जान की परवाह किये बिना लॉकडाउन का उलंघन करते हुए होटल खोल कर मनाही के बावजूद संचालन कर रहा था। नियम का उलंघन करने पर प्रशासन के द्वारा होटल को बंद करवाया गया। साथ ही होटल संचालक के ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।