झारखण्ड तबादला एक्सप्रेस: राज्य में 10 झारखण्ड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला

राँची। राज्य सरकार ने झारखण्ड प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का सोमवार शाम तबादला किया है।कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। बुंडू का नया एसडीओ अजय कुमार साहू को नियुक्त किया गया है।

जानिए किन अधिकारियों का किया गया है तबादला

पलामू डीडीसी शेखर जमुआर को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव अनिलसन लकड़ा को जामताड़ा का डीडीसी नियुक्त किया गया है।

मधुपुर के एसडीओ योगेंद्र प्रसाद को नगरीय प्रशासन निदेशालय में सहायक निदेशक बनाया गया है।

देवघर के उप निर्वाचन पदाधिकारी विशालदीप खलखो को गिरिडीह का एसडीओ बनाया गया है।

राजमहल के एसडीओ हरिवंश पंडित को सेवा भूमि सुधार, उप समाहर्ता, चाईबासा पश्चिम सिंहभूम के पद पर नियुक्ति हेतु अगले आदेश तक राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग राँची को सौंपा गया है।

बुंडू नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार साहू को बुंडू का एसडीओ नियुक्त किया गया है।

चतरा के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार यादव को बरही का एसडीओ नियुक्त किया गया है।

बोकारो के जिला आपूर्ति अधिकारी रोशन कुमार साह राजमहल का एसडीओ नियुक्त किया गया है।

हजारीबाग के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुषमा बड़ाईक को राज्य निर्वाचन आयोग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है।

सिल्ली के सीओ गिरजानंद किसको को पश्चिमी सिंहभूम का कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।