Jharkhand:नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मास्टर माइंड निकला टोटो चालक,एक नबालिग समेत 6 गिरफ्तार

झारखण्ड न्यूज,राँची।साहिबगंज पुलिस ने पहाड़िया आदिवासी नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले का 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है। इस सामूहिक दुष्कर्म कांड का मास्टर माइंड टोटो चालक इमरान खान निकला है।उसी ने पांच अन्य युवकों को दुष्कर्म के लिए प्रेरित किया। इसके बाद छह ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग शामिल हैं।बताया गया कि घटना के पहले यह मामला पंचायत में गया था। वहां बात नहीं बनी तो पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सभी आरोपी को धर दबोचा।

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी आदिम जनजाति की है। यह जनजाति सरकार की तरफ से संरक्षित है। रांगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को बोरना पहाड़ की किशोरी के साथ एक नाबालिग सहित 6 युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। इस मामले के सभी आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धर दबोचा है। शुक्रवार को एसडीपीओ बरहड़वा प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रांगा के तीलभीटा में 28 मार्च को स्थानीय स्तर पर मेला का आयोजन किया गया था। इस मेला में पहाड़ की एक किशोरी घूमने गई थी। इस दौरान शौच के बहाने मेला से बाहर बुलाकर छह लड़कों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी सूचना परिजनों से एक अप्रैल को रांगा थाने की पुलिस को दी। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने पांच युवक और नाबालिग के विरुद्ध दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गई जिसके बाद पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर सभी छह आरोपी को धर दबोचा।

कांड में शामिल आरोपी के नाम:

एसडीपीओ ने बताया कि इस कांड में गिरफ्तार पांच युवक रांगा थाना क्षेत्र के केदुआ विशनपुर के इमरान खान, शिव उरांव, रमेश उरांव, राजेन्द्र उरांव, मनीलाल उरांव वही रांगा थाना क्षेत्र के बोरना पहाड़ का एक किशोर शामिल है। सभी गिरफ्तार आरोपी को कोरोना जांच एवं कागजी प्रक्रिया पुरी कर आज जेल भेज दिया जाएगा। मौके पर बरहड़वा प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, सअनि अनुपम प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित थे।