Jharkhand:तेज रफ्तार में कार सड़क किनारे कैनाल में जा गिरी,हादसे में राँची के तीन लोगों की मौत

राँची।झारखण्ड के सरायकेला जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के पास रविवार की शाम एक बड़ी दुर्घटना हुई है।जहां अनियंत्रित कार एनएच-33 किनारे स्थित कैनाल में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक महिला समेत दो लोगों की कैनाल में डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक राँची के हटिया के रहने वाले हैं। जबकि कार में सवार सोनारी निवासी सतीश चक्रवर्ती बच गया।

बताया गया किनमृतकों में राँची के रहने वाले सुजीत होरो (23), विवेक टोपनो (24) और मेघारानी ढेंगरा (21) शामिल है। मृतकों की पहचान उनके पॉकेट में मिले कागजातों से हुई। सभी बलेनो कार पर सवार होकर जमशेदपुर से राँची आ रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर कैनाल में जा गिरी। इस घटना में सुरक्षित बचा युवक सतीश चक्रवर्ती कार का चालक बताया जा रहा है।

इधर घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी को कैनाल से बाहर निकाला गया। क्रेन के माध्यम से कार को भी कैनाल से बाहर निकाला गया।