Jharkhand:डीजीपी नीरज सिन्हा का कार्यकाल दो साल तक बढ़ा,11 फरवरी 2023 तक राज्य के डीजीपी बने रहेंगे।

राँची।झारखण्ड के डीजीपी नीरज सिन्हा को दो साल का मिला एक्सटेंशन है।नीरज सिन्हा 11 फरवरी 2023 तक राज्य के डीजीपी बने रहेंगे।इससे संबंधित सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।जारी किए गए अधिसूचना में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ( प्रकाश सिंह बादल एवं अन्य बनाम भारत सरकार एवं अन्य) में पारित आदेश 22 सितंबर 2006 और I.A 25307/2018 में पारित आदेश के अनुशरण में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा गठित इंपैनलमेंट समिति द्वारा अनुसंशित पैनल से डीजीपी झारखण्ड के पद पर नियुक्त किए गए नीरज सिन्हा को उनके प्रभार ग्रहण करने की तिथि 12 फरवरी 2021 से दो वर्ष का कार्यकाल 11 फरवरी 2026 तक अथवा आगामी आदेश तक अनुमान्य किया जाता है।बता दें राज्य सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा को झारखण्ड का नया डीजीपी बनाया था।बीते 11 फरवरी को राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। नीरज सिन्हा को राज्य सरकार ने नियमित डीजीपी बनाया था। 15 मार्च 2020 को राज्य सरकार ने एमवी राव को प्रभारी डीजीपी बनाया था।लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें सरकार नियमित डीजीपी नहीं बना पाई थी।