Jharkhand:डायन बिसाही के आरोप में भतीजा ने चाची को काट डाला,गुस्से में चाचा ने भतीजे को भी काट डाला,दो हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है,चाचा गिरफ्तार

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले में चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र से सनसनीखेज घटना सामने आया है।बताया जा रहा दो लोगों की हत्या हुई है।बताया गया कि सिविल गांव में डायन बिसाही के शक में भतीजे के द्वारा अपनी ही 55 वर्षीय चाची की हत्या उसके बाद चाचा के द्वारा भतीजे की भी हत्या करने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार राजपाल मुंडा (23) अपने ही रिश्तेदार भिन्सारी देवी (55) की गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे उसके घर जाकर चाची को अकेली पाकर घर के आंगन में कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।भतीजा राजपाल मुंडा को भिन्सारी देवी पर डायन बिसाही का शक था। चाचा गिरफ्तार

पिछले कुछ दिनों से राजपाल मुंडा के घर में लोग बीमार पड़ रहे थे।इसलिए शक चाची पर जता रहा था।इधर हत्या के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य खेती और गए थे वहीं भिन्सारी का पति मगदेव मुंडा जानवर चराने खेत की ओर गए थे।हत्या की सूचना ग्रामीणों के द्वारा खेत जा कर उन्हें दी गई। हत्या की सूचना पाकर गुस्से में मगदेव मुंडा अपने घर चला आया। घर में अपनी पत्नी भिन्सारी देवी का शव देखकर वह और भी ज्यादा आग बबूला हो गया। जिसके बाद उसने राजपाल मुंडा को अपने घर बुलाया और मारने का कारण पूछा, जिस पर राजपाल मुंडा ने कहा कि तुम्हारी पत्नी डायन है। उसके जादू टोना से हमारे घर के लोग बीमार हो रहे हैं।इस बात को सुनते हैं मगदेव मुंडा काफी गुस्से में आ गया और घर में रखे टांगी से राजपाल मुंडा के सिर में मार कर हत्या कर दी। इधर हत्या की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव के किसी व्यक्ति के द्वारा दोहरे हत्याकांड की सूचना कुरूमगढ़ थाना को दी गई। कुरुमगढ़ थाना शुक्रवार की सुबह सिविल गांव पहुंचकर दोनों शव व हत्या में उपयुक्त कुल्हाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाना चली आई। साथ ही हत्या के आरोपी मगदेव मुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद मगदेव मुंडा को जेल भेज दिया जाएगा। साथ ही दोनों शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।