Corona in Jharkhand:कोरोना का खतरा टला नहीं है ! राज्य में आज 261नए कोरोना पॉजिटिव मिले है,जिसमें राँची से 86 शामिल है,रिकवरी 343 हुई है।

राँची।देश और राज्य में कोरोना संक्रमितों का कम होना अच्छा संकेत है।वहीं हर दिन मामले आ भी रहे हैं।झारखण्ड के कई जिलों में कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा 106491 है।आज 17 नवम्बर को 09 बजे तक झारखण्ड में 261 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 343 की रिकवरी हुई हैं।और तीन की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 86, बोकारो से 26, चतरा से 1, देवघर से 23, धनबाद से 23 दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 21, गढ़वा से 3, गिरिडीह से 5, गोड्डा से 3,,गुमला से 2, हजारीबाग से 4, जामताड़ा से 7, खूंटी से 1, कोडरमा से 1, लातेहार से 16, लोहरदगा से 1, पाकुड़ 2,पलामू से 16, रामगढ़ से 2,साहेबगंज से 5, सराईकेला से 2 सिमडेगा से 3,पश्चिमी सिंहभूम से 4 राज्य में कुल आंकड़े 106491 हुए।

झारखण्ड में 1,06491 पोजिटिव केस,2669 सक्रिय केस,102891,ठीक,931 मौतें शामिल।

राँची से आज कुल 86 पॉजिटिव मिला है वहीं 84 रिकवरी हुई है।दो कि मौत हुई है।