Breaking:लोहरदगा में फिर नक्सलियों ने आगजनी की है,पूल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को आग के हवाले,मजदूरों के साथ मारपीट की है।

लोहरदगा।झारखण्ड में नक्सलियों का तांडव जारी है।लोहरदगा में फिर नक्सलियों ने फिर अपनी धमक दिखाई है।पुल निर्माण में लगी पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया है।यह घटना जिले के अति नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के ओनेगढ़ा में हुई है।जहां हथियारबंद नक्सलियों के दस्ते ने पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया।समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।बताया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के वजह से पुलिस सतर्कता के साथ कदम बढ़ा रही है।

ओनेगढ़ा में 2.19 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हो रहा है।

नक्सलियों के द्वारा पोकलेन में आगजनी करने के पीछे लेवी का मामला सामने आ रहा है, हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।जानकारी के अनुसार पेशरार थाना क्षेत्र के ओनेगढ़ा में पुल का निर्माण हो रहा है।इसी दौरान शाम के 5:00 बजे के करीब हथियारबंद नक्सलियों का दस्ता मौके पर पहुंचा और काम कर रहे मजदूर को बंधक बना लिया. इसके बाद निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया।बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने बिक्की नाम के मजदूर की भी पिटाई की है. हालांकि पिटाई करने की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।