Jharkhand:अंधविश्वास में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या,बहन की मौत के बाद भाई ने दोस्तों संग दिया घटना को अंजाम,आरोपी गिरफ्तार


गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले में फिर अंधविश्वास के चक्कर में के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दिया है। घटना को अंजाम रायडीह थाना क्षेत्र स्थित परसा नावाटोली गांव में 70 साल के बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार की देर रात का है। घटना की सूचना के बाद मौके पर गुरुवार को पहुंची पुलिस।वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।उसके बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।मुख्य आरोपी को शक था कि उसकी बहन की मौत बुजुर्ग द्वारा जादू-टोना करने की वजह से हुई है। इसलिए आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सुधीर मुंडा और उसका दोस्त छोटू अन्य शामिल है। घटना का मुख्य आरोपी सुधीर मुंडा है। मृतक की पहचान रंथू मुंडा (70) के रूप में की गई। रंथू ओझा-गुणी का काम किया करता था। मृतक के बेटे रामचंद्र मुंडा ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व गांव में सुधीर मुंडा की बहन की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। तब से बहन की मौत के पीछे सुधीर, रंथू द्वारा जादू-टोना करने का शक किया करता था।

बुधवार की रात रंथू अपनी पत्नी जमनी मुंडाइन, बेटा रामचंद्र मुंडा और बेटी अनिमा कुमारी के साथ घर में था। इसी बीच आरोपी सुधीर शराब के नशे में धुत होकर अपने 7-8 साथियों के साथ कुल्हाड़ी लेकर रंथू के घर पहुंचा। रंथू को पकड़कर घर से बाहर निकाला। परिजनों ने इसका विरोध किया तो उन्हें घर के अंदर ही बंद कर बाहर से दरवाजा लगा दिया। इसके बाद आंगन में ही रंथू के सिर, गर्दन पर कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी।