हजारीबाग:नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया का झारखण्ड सम्मान समारोह,विभिन्न जिलों से कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग इकाई की ओर से रविवार को होटल रिंग्स एंड रोजेज में नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया का प्रथम झारखण्ड सम्मान समारोह आयोजित हुआ।इस सम्मान समारोह में झारखण्ड के विभिन्न जिलों से कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का जुटान हुआ। बतौर मुख्य अतिथि नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश शुक्ला ने कहा कि भ्रष्टाचार,अत्याचार और मानवाधिकार हनन के खिलाफ शासन और प्रशासन से पत्राचार करें।अगर प्रशासन किसी मामले में जानकारी या जवाब नहीं दे, तो राइट टू इन्फोर्मेशन के हथियार का इस्तेमाल करें।

उन्होंने और कहा कि स्वच्छ समाज,राज्य और राष्ट्र के निर्माण के लिए कायदे-कानून से तब तक लड़ाई जारी रखें,जब तक मजलूम को न्याय नहीं मिल जाए अथवा मामले का पटाक्षेप नहीं हो जाए। साथ ही इसके दोषी अंजाम तक नहीं पहुंच जाएं। इसके लिए पहले खुद को तैयार करें। उन्होंने कहा कि भयमुक्त होकर काम करें और भ्रष्टाचारमुक्त समाज के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

वहीं समारोह को कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव जेएन मिश्रा, राष्ट्रीय विधि एवं न्याय सचिव पंडित सीताराम विश्वकर्मा, महिला संरक्षण अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, संगठन सचिव मनीष शरण, उपसचिव विनय कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

इसमें विभिन्न जिलों से आए अध्यक्षों समेत अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

मौके पर झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष मयंक आंजनेय, उपाध्यक्ष अखौरी रवींद्रनाथ सहाय, महासचिव गोविंद कुमार सिंह, महिला संरक्षण की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्रिपाठी,राँची जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, राँची मीडिया प्रभारी नीतेश सिंह, निरीक्षक अरविंद कुमार, जिला वेलफेयर सेक्रेट्री विनोद उरांव, गिरिडीह जिलाध्यक्ष टुनटुन यादव, जिला सुरक्षा पदाधिकारी राकेश मोदी, धनबाद के वीरेंद्र मिश्रा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव, पूर्वी सिंहभूम रविशंकर त्रिपाठी, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार दास, उपसचिव अभिषेक कुमार, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह, निरीक्षक प्रमोद उपाध्याय, जयमाल सिंह मुंडा, प्रमोद कुमार, विकास कुमार रजक, सुनील कुमार, राकेश रंजन लकड़ा, सोमनाथ उरांव, नागेंद्र महतो, पतरस बूढ़, खूंटी जिलाध्यक्ष तौफिक अंसारी, जिला कार्यक्रम सचिव एसदौर कुजूर समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया।