Jharkhand:साहेबगंज के बरहेट क्षेत्र में पत्नी और एक वर्षीय बेटी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक कर फरार..

साहिबगंज:बरहेट थाना क्षेत्र के बरहेट संथाली में पारिवारिक कलह में पति ने मंगलवार शाम पत्नी व अबोध पुत्री की हत्या कर शव को कुएं में फेंक कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों के शव को कुएं में बरामद किया। इस मामले में मृतका की मां ने बरहेट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित हाफिज अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बरहेट संथाली गांव की 22 वर्षीय तहुरन बीवी और उसकी एक वर्षीय पुत्री मेहेर खातून की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।

इस हत्याकांड में शामिल पति हाफिज अंसारी के अलावा ससुर नेजाम अंसारी, सास रुकसाना बेबी तथा ननद जरेदा बीवी सभी घर से फरार हैं। मंगलवार देर शाम को बरहेट संथाली निवासी हाफिज अंसारी का अपनी पत्नी तहुरन बीवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिससे विवाद ज्यादा बढ़ गया और पति ने पत्नी और अपनी एक वर्षीय पुत्री की हत्या कर कुएं में फेंक दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बरहेट थाना की पुलिस देर शाम को घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जानकारी मिलते ही गौरीपुर बोरियो निवासी मृतक की मां पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व हाफिज अंसारी के साथ हुई थी। जिसके बाद से उसका पारिवारिक विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि हाफिज अंसारी की इससे पूर्व भी एक शादी हुई थी। उसमें भी शादी में विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। जिसमें उसकी एक बेटी हुई थी। दामाद हमेशा उसकी पुत्री के साथ लड़ता-झगड़ता रहता था। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने मृतका की मां को दी। इसके बाद मृतका की मां पहुंची। उसकी पुत्री और नतनी की मौत हो चुकी थी।