झारखण्ड पुलिस भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने पहुंची छतीसगढ़…

राँची।भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने झारखण्ड पुलिस छत्तीसगढ़ के कांकेर पहुंची है।भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशी के रूप में ब्रम्हानंद नेताम उतारा है।ब्रम्हानंद नेताम पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है।झारखण्ड पुलिस ने कांकेर के मंझापारा वार्ड में नरेश सोनी के घर दबिश दी है।हालांकि नरेश सोनी घर पर नहीं मिला। झारखण्ड पुलिस के जिन लोगों को गिरफ्तार करने आई है उसमें में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम, दीपांकर सिन्हा बीजेपी का कोषाध्यक्ष और नरेश सोनी का नाम शामिल है।

ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर से बीजेपी उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर गंभीर आरोप लगाया है।कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उनके नामांकन को रद्द करने की मांग की है.ल।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम झारखण्ड में पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपराध का अपराधी है। प्रकरण की विवेचना के दौरान उन्हें आरोपी बनाया गया है।पूरे मामले में नाबालिग बच्ची से बलात्कार और उसे देह व्यापार में धकेलने की धाराएं लगी हैं।भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी घोषित किये गये ब्रम्हानंद नेताम झारखण्ड के जमशेदपुर जिले में एक 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के अभियुक्तों में से एक हैं।

पुलिस टीम नेताम को तलाश कर रही है। नेताम की गिरफ्तारी होती है,तब भी भाजपा चुनाव लड़ाएगी। छत्तीसगढ़ का यह पहला मामला होगा, जब कोई प्रत्याशी जेल से चुनाव लड़ेगा। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा के चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि झारखण्ड और छत्तीसगढ़ की सरकार मिली हुई है। साजिश के तहत भाजपा प्रत्याशी को फंसाया गया है। यदि गिरफ्तारी होती है तो जेल से चुनाव लड़ाएंगे। इधर, खबर आ रही है कि गिरफ्तारी की परिस्थिति को लेकर भाजपा नेताओं ने मंथन शुरू कर दिया है।

बता दें कि 20 नवम्बर को पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नेताम के खिलाफ झारखण्ड के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाने में दर्ज केस का खुलासा कर सनसनी फैला दी थी।

बताया जाता है कि झारखण्ड के जमशेदपुर शहर के टेल्को थाना में दर्ज संख्या-84/2019 दिनांक-15.05.2019,धारा-366A/376/376(3)/376 AB/376 DB/120B भादवि 4/6 पॉक्सो एक्ट एवं 4/5/6/7/9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के मामले दर्ज है।जिसमें छतीसगढ़ के भानूप्रतापपुर भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम भी शामिल है।