राजधानी राँची में फिर सामूहिक दुष्कर्म: रातू थाना क्षेत्र में युवती से गैंगरेप मामले में आधा दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार, पूछताछ जारी

​राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची के रातू थाना क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म की एक अत्यंत संवेदनशील और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक अपराधियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही राँची पुलिस तुरंत हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।जिससे पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है।

​इधर ,घटना की सूचना जैसे ही रातू पुलिस प्रशासन और वरीय अधिकारियों को मिली, इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे गुप्त स्थान पर कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान स्थापित करने और इस वारदात के पीछे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

​पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को आवश्यक सुरक्षा और चिकित्सीय सहायता पहुंचाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। नियमानुसार पीड़िता की मेडिकल जांच कराने और उचित उपचार सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, पीड़िता का आधिकारिक बयान दर्ज कराया जा रहा है ताकि कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ मामला पूरी मजबूती से पेश किया जा सके। घटना के बाद से रातू और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

​राँची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून के तहत दोषियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही इस पूरे मामले का आधिकारिक तौर पर पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा।

बता दें तीन दिन पहले भी दो नाबालिग लड़कियों से तुपुदाना इलाके में सामुहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी।मामले में पुलिस ने 6 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

error: Content is protected !!