Jharkhand:गोली लगने से युवक की मौत,घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी है पुलिस ..

धनबाद।कतरास के बरोरा थाना अंतर्गत मुराईडीह आवासीय कालोनी में गोली लगने से हरिणा निवासी सेवानिवृत बीसीसीएल कर्मी रामकिशुन का 22 वर्षीय पुत्र शुभम की मौत हो गयी। पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया है।घटना सुबह छह बजे की है। मुराईडीह में वह अपने नाना सेवानिवृत बीसीसीएल कर्मी राम चन्द्र रवानी के आवास में अकेले रहता था।गोली किसने मारी यह पता नही चल पाया है।

घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच

घटना स्थल पर पुलिस पहुँची और मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल घर के बगल के खेल मैदान बताया जा रहा है।वहीं बताया जा रहा कि मोहल्ले के युवक उसे घर में जख्मी देख इलाज के लिए निचितपुर अस्प्ताल ले गए, जहां से पीएमसीएच भेजा गया। उसकी हालत नाजुक देख मिशन अस्पताल दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। मिशन अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गोली किसने मारी,किसी ने नहीं देखा

बताया जा रहा कि शुभम को गोली किसने मारी यह किसी ने नहीं देखा। जितनी मुंह उतरी बातें हो रही हैं। इससे घटना को लेकर रहस्य गहरा गया है। हत्या या आत्महत्या-दोनों एंगल से पुलिस जांच कर रही है।