झारखण्ड जगुआर मुख्यालय:तीनों शहीद जवानों को दी गई श्रधांजलि,मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव,डीजीपी सहित कई आला पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

राँची।झारखण्ड के चाईबासा जिले में नक्सलियों के लगाए गए लैंड माइंस ब्लास्ट में शहीद हुए झारखण्ड जगुआर के 3 जवानों को राँची के टेंडर ग्राम स्थित झारखण्ड जगुआर मुख्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा समेत आला पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रधांजलि के बाद सभी शहीद जवान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा।वहीं मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनो से मिले।

बता दें चाईबासा में नक्सलियों ने गुरुवार की सुबह लैंड माइन ब्लास्ट किया।इस घटना में पुलिस के तीन जवान शहीद हो गये हैं।जबकि दो जवान गंभीर रुप से घाय हो गये हैं।शहीद जवान हरद्वार साह पलामू और किरन सुरीन सिमडेगा और देवेन्द्र पंडित गोड्डा जिले के रहने वाले है।वहीं घायलों में खूंटी के रहने वाले दीप टोपनो, लातेहार के रहने वाले नीकू उरांव शामिल है।घायल सभी जवानों को मेडिका राँची में भर्ती कराया गया।