Jharkhand:आईपीएस अनीश गुप्ता समेत दो को वीरता,एक को विशिष्ट सेवा और 35 पुलिसकर्मी होंगे सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित.

राँची।गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखण्ड के आईपीएस अनीश गुप्ता समेत 38 पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी सम्मानित होंगे.।सभी को गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल मेडल देकर सम्मानित करेंगी. जिन 38 अधिकारियों और पुलिसकर्मी को पदक मिलेगा. इनमें पुलिस वीरता पदक के लिए दो अधिकारी-जवान, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए एक और पुलिस सराहनीय सेवा पदक के लिए 35 अधिकारियों-जवानों का चयन किया गया है. गौरतलब है कि अनीश गुप्‍ता को यह पुरस्कार कोल्हान के सबसे बड़े नक्सली संदीप को गिरफ्तार करने के लिए दिया जा रहा है. सरकार ने अनीश गुप्ता के नेतृत्व वाली टीम को इस उपलब्धि के लिए 45 लाख रुपए का पुरस्कार दिया था.

पुलिस वीरता पदक से ये होंगे सम्मानित:

1 आईपीएस अनीश गुप्ता : जैप -1 कमांडेंट,

2 सिपाही राजू सोय: जैप -1

विशिष्ट सेवा पदक से ये होंगे सम्मानित:-

नंदकिशोर सिंह :धनबाद जिला

ये होंगे सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित:-

सुधीर कुमार ( चाईबासा मुख्यालय डीएसपी),राँची,अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस अवर निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, रांची जैप -1 के मुक्तिधाम थापा, जैप -3 धनबाद के मानसिंह हेरेज, जैप – 10 रांची के सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण कुमार सिंह, प्रेम कुमार, दिनेश प्रसाद, इफ्तेखार खा, गुमला जिला पुलिस बल के सहायक अवर निरीक्षक इश्तेयाक अहमद, जैप-1 के हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठ, चतरा आइआरबी- 3 के हवलदार शिवपूजन प्रसाद, चंद्रभानू सिंह, रांची झारखंड जगुआर के भारत गुरुंग, खूंटी जिला पुलिस बल के निस्तार सूंडी, रामेश्वर सिंह यादव, इरकन कुजूर, पुष्पा टोप्पो जंगल वारफेयर के स्कूल के साइबू बाड़ा, जेरोम बाखला, रांची के सहायक अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह, बोकारो के प्रफुल्ल किडो, हवलदार भानू प्रताप, लोहरदगा के परमेश्वर प्रसाद, गुमला जिला के रणवीर कुमार सिंह, लोहरदगा के अरुण कुमार भगत, सीआईडी के शंकर नाथ, बोकारो के श्यामल कुमार मंडल, रतन लाल लायेक, रांची के चितरंजन प्रसाद सिन्हा, कोडरमा के विजय कुमार रंजन, गोड्डा जिला बल के जमाल अहमद, पलामू जिला बल के निरंजन भगत, अमजद खान और चतरा जिला बल के सुनील कुमार शामिल है.