Jharkhand:भीषण सड़क हादसा,तीन की मौत,एक दर्जन लोग घायल,दो लोगों की स्थिति गम्भीर,मेहमानी से वापस घर लौट रहे थे

गुमला।जिले के चैनपुर में कुरूंमगढ़ थाना क्षेत्र के द्वार सेनी जंगल के पास भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दर्जन भर से भी अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार रायडीह थाना क्षेत्र के जरजटा गांव से नया मेहमानी के लिए जिरमी गांव आए हुए थे।मेहमानी खत्म करने के उपरांत सभी लोग शाम में जरजटा गांव के लिए लौट रहे थे। इसी क्रम में कुरूमगड़ के समीप द्वार सेनी जंगल के पास फोर्स नामक वाहन तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना मे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई उनमें बोलतस एक्का, उम्र 32 वर्ष, बिरजू चीक बड़ाईक उम्र 36 वर्ष व मधु उरांव 30 वर्ष शामिल हैं।वही दर्जन भर से अधिक घायलों में सावित्री कुमारी पैर में चोट, विष्णु राम माथा में चोट,सूरज खड़िया माथा में चोट,विशेश्वर उरांव हाथ में चोट,बीरबल चीक बड़ाईक पैर में चोट, शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक जरजट्टा गांव सेजिरमी गांव नया मेहमानी के लिए फोर्स नामक यात्री वाहन को लेकर कुरुमगड़ थाना क्षेत्र के जिरमी गांव नया मेहमानी आए हुए थे ।खानपान करने के बाद वे जरजट्टा गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में कुरुमगड़ द्वार सेनी जंगल के पास यह घटना घाटी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण और मौके पुलिस वहां पहुंच सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए चैनपुर अस्पताल लाए। जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर कर दिया गया है ।वहीं तीनों शव को चैनपुर अस्पताल में ही रखा गया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद कुरुमगड़ थाना प्रभारी व चैनपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। और लोगों की मदद कर रहे हैं।घटना रात लगभग 8 बजे का बताया जा रहा है।