Jharkhand:गांजा तस्कर आंध्रप्रदेश से कार में 50 किलो गांजा लेकर बागपत जा रहा था,एसपी को मिली गुप्त सूचना पर हजारीबाग पुलिस ने इचाक में पकड़ा।

हजारीबाग।एसपी को मिली गुप्त सूचना पर रविवार की रात इचाक थाने की पुलिस ने एक कार से 50 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही कार चालक 32 वर्षीय बाबर और उसके साथी 25 वर्षीय मोहम्मद एहसान खान को मादक पदार्थ गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं।मिली जानकारी अनुसार हरियाणा नंबर की कार से दोनों आंध्र प्रदेश से गांजा लोड कर बागपत के लिए रवाना हुए थे।इसी दौरान हजारीबाग एसपी को इनके बारे में गुप्त सूचना मिली। रविवार की रात जांच अभियान के दौरान दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है।इस दौरान डीएसपी अनीता लकड़ा, पीएसआई इंद्रदेव रजवार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार एवं जिला बल के जवान मौजूद थे।

सीट के अंदर छुपा कर रखा गया था 53 पैकेट गांजा

गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने कार की पिछली सीट के अंदर गांजा को छिपा कर रखा था। 53 पैकेट बनाकर इसे सीट के अलग-अलग हिस्से में डाला गया था। लेकिन पुलिस के पास पुख्ता सूचना होने की वजह से दोनो आरोपी पकड़े गए। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया है कि वह पहले भी गांजा की तस्करी करते रहे हैं। इसकी तीसरी खेप लेकर वह जा रहे थे लेकिन इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई। गिरफ्तार दोनों युवकों ने पुलिस के समक्ष कुछ और नामों का भी खुलासा किया है।आरोपी को जेल भेज दिया गया है।