Ranchi:मांडर में पूर्व राशन डीलर का शव बरामद,हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस…

राँची।जिले के मांडर थाना क्षेत्र में पूर्व राशन डीलर का शव सोमवार को बरामद हुआ है। मांडर थाना क्षेत्र के टांगरबासली पंचायत के परयागो गांव के रहने वाली पूर्व राशन डीलर अध्यक्ष दुलारी उरांव का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर मांडर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे ले लिया और आगे की जांच में जुटी हुई है।महिला के शव देखने से प्रथम दृष्ट्या प्रतीत हो रहा हैं कि महिला की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों से और महिला के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने में जुटी हुई है।गौरतलब हैं कि सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दुलारी उराँव का शव को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

मांडर थाना प्रभारी राहुल ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक महिला का शव पड़ा हुआ है।मौके पर पहुँचे और छानबीन की गई।महिला की पहचान दुलारी के रूप में हुई है।उन्होंने कहा शव देखने से लगता है हत्या की गई है।फिलहाल जांच जारी है।शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों से जानकारी ली जा रही है।कब घर से निकले थे।