Jharkhand:देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना पर गांजा के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया,नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने में पुलिस का करे सहयोग:-श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,देवघर।

नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने में पुलिस का करे सहयोग :- श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव…

देवघर।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में देवघर परिसदन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक श्री अश्विनी कुमार सिन्हा को दिनांक-22.09.2020 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शहर में नशापन का भारी मात्रा में सेवन व क्रय विक्रय नव युवकों के द्वारा किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जसीडीह थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन सुगर बरामद किया गया था। पुनः दिनांक-24.09.2020 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शहर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ का सेवन एवं क्रय विक्रय नव युवकों द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में सूचना के आधार पर त्वरित कार्य करते हुए टीम का गठन किया गया, जिसमें पु0नि0 सह थाना प्रभारी नगर, थाना एवं उनके पदाधिकारी एवं कर्मी को शामिल किया गया। छापामारी टीम में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों द्वारा नगर थाना अन्तर्गत हनुमान टिकरी अशोक रमानी पर कुल वजन 3.457 किलो ग्राम अवैध गांजा पाया गया। छापामारी के क्रम में आदर्श सहनी के घर जलसार तालाब के पास से 2.500 किलो ग्राम अवैध गांजा पाया गया। उपरोक्त अभियुक्त के निशान देही पर छापामारी दल द्वारा बलसरा स्थित (03) रामदेव महथा के घर से 1.900 किलो ग्राम, अवैध गांजा (04) पिन्टु महथा सा0 अठमोरिया के घर से 650 ग्राम अवैध गांजा, (05) भिखारी महथा सा0 बलसरा के घर से 1.250 किलो ग्राम अवैध गांजा (06) बाबू राम सा0 चित्तोलोढ़िया के घर से 2 किलो अवैध गांजा (07) दीपू महथा सा0 अमगरिया के घर से 1.100 किलो ग्राम अवैध गांजा एवं 26 बोतल विदेशी शराब एवं 6 केन बियर (08) उमेश महथा सा0 अठमोरिया के घर से 600 ग्राम अवैध गांजा पाया गया।

बरामद सामान की विवरणी…

  1. अवैध गांजा 13.457 किलो ग्राम
  2. अंग्रेजी शराब 26 बोतल
  3. केन बियर 06 बोतल
  4. 8040 रूपये नगद
  5. चीलम 15 पीस
  6. मोबाईल 01 पीस
  7. इलेक्ट्राॅनिक वजन मशीन 01 पीस अभियुक्त का नाम…
  8. अशोक रमानी, उम्र 65 वर्ष पिता स्व0 डमरू रमानी सा0-हनुमान टिकरी थाना नगर, जिला-देवघर।
  9. आदर्श सहनी उम्र 19 वर्ष पिता गंगा सहनी सा0-जलसार तालाब के पास-नगर थाना, जिला देवघर।
  10. भिखारी महथा उम्र 52 वर्ष सा0 हरि महथा सा0 बलसरा थाना रिखिया जिला देवघर।
  11. रामदेव महथा उम्र 44 वर्ष पिता स्व0 धूरी महथा सा0 बलसरा थाना रिखिया जिला देवघर
  12. उमेश महथा उम्र 34 वर्ष पिता स्व0 शंकर महथा सा0 अठमोरिया थाना रिखिया जिला देवघर
  13. पिन्टु महथा उम्र 32 वर्ष पिता गरूर महथा सा0 अठमोरिया थाना रिखिया जिला देवघर
  14. बाबूराम उम्र 20 पिता मंगरानंद मंडल सा0 चितोलोढ़िया थाना कुण्डा जिला देवघर
  15. दीपू महथा उम्र 33 वर्ष पिता शंकर पासी सा0 अमगरिया थाना रिखिया जिला देवघर

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास…

  1. आदर्श साहनी नगर थाना कांड संख्या 679/19 दिनांक-25.11.2019 धारा 20/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट एवं 231/2020 दिनांक-21.04.2020 धारा 341/324/326/34 भा0द0वि0
  2. अशोक रमानी नगर थाना कांड संख्या-274/17 दिनांक-04.05.2017 धारा 20/22/24 एन0डी0पी0एस0

छापामारी दल का नाम

  1. विकास चन्द्र श्रीवास्तव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय सदर, देवघर।
  2. विक्रम प्रताप सिंह पु0नि0 सह थाना प्रभारी नगर थाना देवघर।
  3. परि0पु0अ0नि0 कुमार अभिषेक नगर थाना देवघर।
  4. परि0पु0अ0नि0 अजय कुमार यादव नगर थाना देवघर।
  5. परि0पु0अ0नि0 प्रवीण कुमार नगर थाना देवघर।
  6. परि0पु0अ0नि0 अनुप कुमार, नगर थाना देवघर।
  7. स0अ0नि0 श्रीकांत बाजपेयी, नगर थाना देवघर।
  8. स0अ0नि0 रामानुज सिंह नगर थाना देवघर।
  9. स0अ0नि0 विरेन्द्र राम एवं सशस्त्र बल नगर थाना देवघर।