सड़क हादसे में भाजपा के दो नेता गम्भीर रूप से घायल, खड़ी ट्रक में मारी थी टक्कर

राँची। कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू निवासी भाजपा नेता नसीब लाल महतो एवं भाजपा पिठौरिया मंडल के महामंत्री लखन उरांव एक सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति अल्टो कार से आज शाम 6:30 के लगभग घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिठौरिया के बाड़ू केला बागान के सामने खड़ी टर्बो गाड़ी को सीधा टक्कर मार दिए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए कांके नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां नर्सिंग होम के निदेशक डॉक्टर शंभू प्रसाद के देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अभी दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

घटना की खबर मिलने के बाद कांके विधायक समरी लाल जी हॉस्पिटल पहुंचकर डॉक्टर शंभू प्रसाद से मिलकर दोनों घायल नेताओं की स्थिति से अवगत हुए। साथ ही रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने दिल्ली में रहने के कारण फोन पर ही डॉक्टर शंभू प्रसाद से बात कर दोनों का हाल-चाल जाना।