Jharkhand:देवघर पुलिस ने 18 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया,43 मोबाइल,1 दोपहिया व 1 चार पहिया वाहन समेत कई समान बरामद किया है।

देवघर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है।साइबर अपराध पर नकेल कसने की दिशा में पुलिस की ये बड़ी उपलब्धि है।सारठ, पथरौल थाना एवं पथरड्डा ओपी क्षेत्र में छापामारी कर पुलिस ने 18 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।इनके पास से पुलिस ने कई सामान बरामद किये हैं।देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर सारठ एसडीपीओ अमोद नारायण सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. टीम ने 18 साइबर अपराधियों को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपियों में 24 वर्षीय शेखर मंडल, 26 वर्षीय वरुण कुमार मंडल, 24 वर्षीय नितेश कुमार मंडल, 21 वर्षीय वासुदेव कुमार मंडल उर्फ गुड्डू, 19 वर्षीय रमाकांत मंडल, 35 वर्षीय बमभोला मंडल, 19 वर्षीय राकेश कुमार मंडल, 19 वर्षीय सागर कुमार मंडल, 28 वर्षीय धनंजय मंडल, 40 वर्षीय रंजीत कुमार दास, 37 वर्षीय संजय महरा, 20 वर्षीय शेखर कुमार दास, 20 वर्षीय श्यामसुंदर दास, 20 वर्षीय सुनील कुमार मेहरा, 20 वर्षीय विकास कुमार महरा, 22 वर्षीय देवव्रत महरा, 19 वर्षीय अमित कुमार दास और 24 वर्षीय पंकज कुमार दास का नाम शामिल है।

बताया जाता है कि ये साइबर अपराधी भोले-भाले लोगों को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर एटीएम, यूपीआई और इ-वलेट के जरिए ऑनलाइन ठगी करते थे।

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सारठ के नेतृत्व में दो टीम गठित कर सारठ, पथरौल एवं पथरड्डा ओपी क्षेत्र में छापामारी की गयी थी।

देवघर पुलिस ने छापामारी के दौरान 43 मोबाइल, 54 सिम कार्ड, 32 पासबुक, 14 एटीएम, 1 लैपटॉप, 5 चेकबुक, 96 हजार नकद, 1 दोपहिया व 1 चार पहिया वाहन बरामद किया है