Jharkhand Crime:बालूमाथ के बुकरु कोल साइडिंग में अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की,जिमसें एक व्यक्ति घायल हुए हैं।

लातेहार।बालूमाथ में बुकरु कोल साइडिंग में अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में गार्ड मो.फखरुद्दीन घायल हो गया है। घटना रविवार की देर 7:15 बजे की है। 60 वर्ष फखरुद्दीन के पैर में गोली लगी है। घायल गार्ड सेरेगड़ा गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहाँ से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार शाम के समय घायल फखरुद्दीन गेट पर डयूटी कर रहा था। वहीं अन्य 10 कर्मचारी भी काम में व्यस्त थे। इसी दौरान जंगल की ओर से तीन अपराधी आये। इसके बाद बिना कोई बातचीत फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली की अचानक सुन काम कर रहे कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गया। जिसकी चपेट में आने से फखरुद्दीन के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद गार्ड जमीन पर गिर गया। उसके पैर लहूलुहान हो गया। गोलीबारी करने के बाद अपराधी जंगल की ओर भाग गए।

मिली जानकारी के अनुसार बुकरू साइडिंग कोयला व्यवसाई मो. मुजम्मिल द्वारा संचालित है। दो हफ्ता पूर्व मुजम्मिल के बालूमाथ घर पर अज्ञात अपराधियों ने हमला किया था। जिसमें मुजम्मिल के भाई मो. मुनव्वर बाल बाल बचा था। इस मामले की भी जांच पुलिस कर रही है। मगर, अब तक कोई सुराग अपराधियों के खिलाफ नहीं मिल सका है।