Jharkhand:सरसों के खेत से महिला का शव बरामद,गला रेता हुआ है,पुलिस छानबीन में जुटी है।

हज़ारीबाग़।जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित सरदारपुर में सरसों के खेत से सोमवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। महिला का गर्दन रेता हुआ है। आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका दिया गया। खेत NH-2 से 400 फीट दूर है।समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं की जा सकी है। महिला ने साड़ी पहन रखा था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।