बड़ी खबर: बिरसा जैविक उद्यान राँची में बाघ के बाड़े में कूदा युवक, बाघिन अनुष्का ने युवक को बनाया निवाला…

राँची: राजधानी रांची के ओरमांझी में स्थित बिरसा जैविक उद्यान में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बिरसा जैविक उद्यान में बाघ के बाड़े में एक युवक आत्महत्या करने के उद्देश्य से कूद गया।बाघिन अनुष्का ने युवक को मार डाला,पर्यटकों और चिड़िया खाना के कर्मचारियों के हो हल्ला और पत्थर मारकर अनुष्का को शव से अलग किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद चिडि़याघर के अधिकारी, कर्मचारी और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। फिलहाल चिडि़याघर को सील कर दिया गया है। युवक के शव को शेर के बाड़े से बाहर निकाले जाने की तैयारी की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी सैलानियों को जैविक उद्यान से बाहर निकाल दिया गया है। जांच जारी है।

UPDATE 2:ओरमांझी स्तिथ बिरसा जैविक उद्यान चिड़ियाघर में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला पर्यटक अकेले चिड़ियाघर आया था।टिकट लेकर अंदर घुसते ही टिकट फाड़ दिया था। घटना के बाद टिकट घर को उद्यान प्रशासन ने दो घंटे तक बंद कर पर्यटकों का प्रवेश बंद रखा था।मृतक की पहचान हो गई। मृतक के परिजन, चिड़ियाघर पहुंचे।युवक बुटी राँची के खिजर टोला निवासी 30 वर्षीय वशिम अकरम है। वशिम गैरेज में काम करता था, पत्नी से तलाक के बाद से टेंसन में रहता था। 2.30 pm