जमशेदपुर:पति-पत्नी में हुआ विवाद,पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या,पुलिस छानबीन में जुटी है

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बिरसानगर जोन नंबर-2B, निवासी अजय सिंह की 25 वर्षीय पत्नी निधि सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।बताया गया कि घटना के समय पति घर पर नहीं थे। घर वापस आने पर निधि को फंदे से लटकता हुए देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस और मायके पक्ष के लोगों को दी। बिरसानगर थाना की पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक,राँची की रहने वाली निधि सिंह की शादी अजय से डेढ़ साल पहले हुई थी। दोनों को एक बच्चा भी है। अजय सिंह अपनी पत्नी के साथ घर के पहले तल्ले पर रहते हैं जबकि अन्य भाई और माता-पिता नीचे रहते हैं। अजय ने पुलिस को बताया कि शनिवार की देर शाम को कचरा फेंकने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। बाद में मामला शांत हो गया। उसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। कुछ समय बाद वह घर से निकल गया। वापस आया तो देखा खाना बना हुआ है। पत्नी को खाना परोसने को कहा पर निधि से कोई जवाब नहीं मिला। जब वह निधि के कमरे में गया तो पत्नी को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका देखा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परजिनों को सौंप दिया है।

error: Content is protected !!