गया:डीजी बंद कराने पहुँचे थानेदार को पैर में गोली मार दिया,पथराव व फायरिंग होने से पुलिस को भी आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी

गया।बिहार में डीजी बजाने पर मना किया तो थानेदार को ही गोली मार कर घायल कर दिया।ये घटना गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरतारा बाजार में शनिवार की शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बंद कराने पहुंचे थानेदार को गोली मार दी गयी। गोली टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार के पैर में लगी है। अचानक पथराव व फायरिंग होने से पुलिस को भी आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पथराव में सैप जवान कृष्णदेव शर्मा को भी सिर में गंभीर चोट लगी है। जवान को पीएचसी टनकुप्पा में भर्ती किया गया। वहीं पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद थानाध्यक्ष अजय कुमार को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सम्बंध में थाना के एक एएसआई शत्रुघ्न पासवान ने बताया कि देर शाम सात बजे टनकुप्पा थानाध्यक्ष गश्ती कार्य में गए हुए थे। इसी बीच बरतारा बाजार में लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन कर डीजे बजाते हुए लोग आ रहे थे। मना करने पर रोड़ेबाजी शुरू हो गई। इसी बीच थानाध्यक्ष को पैर में दो गोलियां लगी।

–इस घटना में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जो भी इस घटना में शामिल हैं, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम छापेमारी कर रही है। डीजे बजाने से मना करने पर लोगों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की है। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की है।–आदित्य कुमार, एसएसपी गया।

रिपोर्ट:साभार.