Ranchi:झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में 25 लाख इनामी समेत कई नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण

राँची।झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में 25 लाख इनामी समेत कई नक्सली सरेंडर करेंगे।मिली जानकारी के मुताबिक कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय 25 लाख के इनामी नक्सली मोछु उर्फ मेहनत अपने चार अन्य साथियों के साथ झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से झारखण्ड पुलिस के डीजीपी नीरज सिन्हा के समक्ष हथियार के साथ सरेंडर करेंगे।हालंकि इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है

मूल रूप से धनबाद का रहने वाला है मोछु उर्फ मेहनत

नक्सली मोछु उर्फ मेहनत उर्फ विभीषण उर्फ कुम्बा मुर्मू मूल रूप से धनबाद जिले का बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा गांव का रहने वाला है।मोछु उर्फ मेहनत भाकपा माओवादी संगठन में रिजनल कमिटी मेंबर का सदस्य है. उसपर झारखंड पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित कर रखा है। गौरतलब है कि मोछु उर्फ मेहनत ने पिछले महीने ही झारखण्ड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था।हालांकि झारखण्ड पुलिस के अधिकारियों के द्वारा सरेंडर करने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई थी।

हाल के महीने में कई बड़े नक्सलियों ने किया है सरेंडर

हाल के महीने में झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर कई बड़े नक्सलियों ने झारखण्ड पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. जहां 10 लाख इनामी महाराजा प्रमाणिक ने अपने साथी के सरेंडर किया है. वहीं 25 लाख के इनामी विमल यादव ने अपनी प्रेमिका के साथ सरेंडर किया था।इसके अलावा कई अन्य नक्सलियों ने झारखण्ड पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है, हालांकि झारखंड पुलिस ने इस सभी नक्सलियों के सरेंडर करने की आधिकारिक तौर पर कोई न कोई पुष्टि की है और न ही मीडिया के समक्ष पेश किया है।