जमशेदपुर:आधा दर्जन लोगों ने महिला को कब्जे में लेकर किया सामूहिक दुष्कर्म,पुलिस छानबीन में जुटी है

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में दलदली गांव निवासी एक 30 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने में आया है।इस मामले में महिला ने एमजीएम थाना में आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।थाना में दिए आवेदन में महिला के अनुसार घटना बुधवार देर रात की है।जब महिला शौच के लिए निकली थी।उसी समय कुछ युवकों ने कब्जे में लेकर दुष्कर्म करने लगा उसके बाद कई लोग पहुँच गया।और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।इधर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।घटना के संबंध में थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया कि घटना बुधवार देर रात की है वहीं महिला द्वारा दुष्कर्म की शिकायत कि गई है।महिला को मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। महिला ने पुलिस को घटना कि जानकारी देते हुए बताया कि वह घर पर अपने दो बच्चों के साथ रहती है।बुधवार कि रात वह शौच करने बाहर निकली थी।इतने में छह लोग आए और उसे उठाकर घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर ले गए जहां सभी ने बारी बारी से दुष्कर्म किया।उन्होंने बताया कि महिला का पति दो साल से अपनी माँ की हत्या के मामले में जेल में बंद है।फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की पहचाना में जुटी हुई है।आगे की कार्रवाई जारी है।