डीजीपी कार्यालय में झारखण्ड एवं बिहार के बीच “INTER STATE CO-ORDINATION COMMITTEE” की हुई बैठक

राँची। आज दिनांक 05.02.2020 को पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के कार्यालय कक्ष में बिहार एवं झारखण्ड राज्य के बीच ” INTER STATE CO-ORDINATION COMMITTEE” की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों तथा अन्य नक्सली संगठनों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों की नयी कार्य योजना तथा पूर्व से चलाये जा रहे नक्सली अभियानों में तेजी लाने के लिये विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस के बीच आपसी संपर्क एवं समन्वय की सराहना की गयी तथा नक्सली अभियानों में मिल रही सफलताओं पर संतोष व्यक्त किया गया। चलाये जा रहे नक्सल अभियानों में और भी तेजी लाने के लिये दोनो राज्यों के नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों यथा- गिरिडीह एवं जमुई,चतरा एवं गया,हजारीबाग एवं गया,पलामू एवं औरंगाबाद, के अतिरिक्त अन्य नक्सल प्रभावित सीमा क्षेत्रों में आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस बैठक में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड श्री कमल नयन चौबे, पुलिस महानिदेशक, बिहार श्री गुप्तेश्वर पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा श्री अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान,श्री मुरारीलाल मीणा, पुलिस महानिरीक्षक सी0आर0 पी0 एफ0 श्री राजकुमार, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान श्री साकेत कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नक्सल, विशेष शाखा श्री धनंजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।