मासूम चेहरा खतरनाक इरादे:पुलिस मुठभेड़ में घायल कुबेर और बाबर को इलाज के बाद भेजा जेल…
राँची।राजधानी राँची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टीटास रेस्टोरेंट में गोलीबारी और हत्याकांड मामले के आरोपी फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के दो खास गुर्गे को धनबाद से राँची लाया गया।राँची में कई घंटों तक पूछताछ के बाद सोमवार को दोनों अपराधी अमन सिंह उर्फ कुबेर और अफजल अमन उर्फ बाबर को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
अमन सिंह उर्फ कुबेर

अफजल अमन उर्फ बाबर
बता दें टीटास रेस्टोरेंट गोलीकांड के बाद धनबाद के भागाबांध इलाके में राँची और धनबाद पुलिस के साथ प्रिंस खान के गुर्गों के बीच 16 मार्च को मुठभेड़ हुई थी।इस दौरान तीन अपराधी घायल हो गए थे। घायल अपराधियों में पलामू के चैनपुर इलाके के निवासी अमन सिंह उर्फ मनीष उर्फ कुबेर और वासेपुर के कमर मकदुमी रोड के लाला टोला निवासी अफजल अमन उर्फ बाबर उर्फ राजा खान शामिल हैं। तीसरा आरोपी विक्की डोम भी इस मुठभेड़ में घायल हुआ था।कुबेर और विक्की डोम को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी थी।जबकि अफ़ज़ल भागने के दौरान घायल हुआ था।
मुठभेड़ में घायल होने के बाद सभी आरोपियों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया था।जहां राँची पुलिस की कस्टडी में दो अपराधी का इलाज चल रहा था। रविवार को अस्पताल से दो अपराधी कुबेर और अफजल को छुट्टी मिलने के बाद राँची एयरपोर्ट थाना की पुलिस धनबाद पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों अपराधियों को अपने साथ राँची लेकर आई।इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।राँची में पूछताछ के बाद सोमवार को दोनों अपराधी को जेल भेज दिया गया है।वहीं अपराधी विक्की डोम को धनबाद पुलिस ने जेल भेजा है।
राँची पुलिस के द्वारा पकड़े गए दोनों अपराधियों को जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा।रिमांड के दौरान टीटास रेस्टोरेंट गोलीकांड के पीछे की पूरी साजिश और प्रिंस खान के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी।
मासूम चेहरा में छुपा था खतरनाक इरादे:खोले कई राज.. पढें पूरी खबर…⬇️

