पाकुड़:देसी कट्टा लेकर घूम रहा था किन्नर, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

 

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले में पुलिस ने देसी कट्टा के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति सदर प्रखंड के रहने वाले हैं।हथियार के साथ गिरफ्तार दोनों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार व्यक्ति को लेकर पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क के निकट कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं और उनमें से किसी के पास हथियार है। इसी सूचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस को देख एक गुट भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर दोनों की तलाशी ली।तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस पाया। पुलिस देसी कट्टा को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर थाने में लाई और कड़ी पूछताछ की।

एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार दोनों ने हथियार कहां से लाया और क्या मंशा थी, पुलिस को बताया।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों साल्फी शेख मनीरामपुर व सागीर शेख अंजना गांव का रहने वाला है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सागीर शेख किन्नर है। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 56/26 और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में सहायक अवर निरीक्षक अयोध्या सिंह, आरक्षी गंगासागर साह, राजेश कुमार झा और संतोष राम शामिल थे. पत्रकार सम्मेलन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, सन्नी सुप्रभात, सुबल डे आदि पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!