#झारखण्ड:बिहार के कटिहार जिला से कुख्यात अमन साव की गिरफ्तारी की सूचना है,आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राँची।हजारीबाग के बड़कागांव थाना से 29 सितंबर 2019 को फरार हुए गैंगस्टर अमन साव को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। झारखण्ड पुलिस के द्वारा अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। सूत्रों के अनुसार सूचना के आधार पर झारखण्ड पुलिस की टीम ने कुख्यात अपराधी अमन साहू को बिहार के कटिहार जिला से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि इसको लेकर पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।बता दें बीते दिनों राँची पुलिस के द्वारा अमन साहू गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था यह सभी अपराधी राँची में कोयला कारोबारी की हत्या करने की योजना बना रहे थे।सूत्रों की माने तो इन्हीं अपराधी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अमन साव का लोकेशन पता चल पाया है।उसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की है और कुख्यात अपराधी पुलिस की पकड़ में आने की खबर है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राँची पुलिस ने ही अमन साव को गिरफ्तार किया है लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।