Ranchi:धुर्वा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र के पटेल मैदान निवासी 40 वर्षीय अरविंद कुमार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया गया कि अरविंद कुमार शर्मा मार्केट के पास बस स्टैंड में मुर्गा का दुकान लगाते थे। वह मूल रूप से बिहार के जमुई के रहने वाले थे। लेकिन लंबे समय से वे लोग राँची में ही रह रहे थे।परिवार में पत्नी एक बेटा और एक बेटी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में मातम छा गया है।वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद में आत्महत्या कर लिया है।स्थानीय लोगों ने बताया जाता है कि सामाजिक कार्यों में अरविंद कुमार बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। हर किसी के सुख-दुख में शामिल रहते थे और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति धुर्वा का अध्यक्ष भी थे।

इधर परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद यह अपने रूम में जाकर सो गए थे। देर रात उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन सुबह जब उनके रूम में जाकर देखें तो फांसी के फंदे से झूल रहे थे। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। धुर्वा थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि अरविंद कुमार सामाजिक व्यक्ति थे समाज के कार्यों में लगे रहते थे। पूरे मोहल्ले में हर किसी के सुख-दुख में शामिल रहते थे। साथ ही औद्योगिक महानगर दुर्गा पूजा समिति का सक्रिय सदस्य एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड के अध्यक्ष भी थे।