Corona in Jharkhand:राज्य में आज 435 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है,जिसमें राँची से 103 कोरोना पॉजिटिव शामिल है।

राँची।देश और राज्य में कोरोना का बढ़त जारी है।झारखण्ड में राहत की खबर है कि कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा 99 हजार के पार है।वहीं आज 23 अक्टूबर को रात 09 बजे तक झारखण्ड में 435 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहींआज 499 की रिकवरी हुई हैं,03 लोगों की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 103, बोकारो से 65, चतरा से 5, देवघर से 28, धनबाद से 24, दुमका से 10, पूर्वी सिंहभूम से 36, गढ़वा से 6, गिरिडीह से 5, गोड्डा से 16, गुमला से 11, हजारीबाग से 11, जामताड़ा से 14, खूंटी से 19, कोडरमा से 1, लोहरदगा से 10, पलामू से 9, रामगढ़ से 12, साहेबगंज से 1, सिमडेगा से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 46 राज्य में कुल आंकड़े 99045 हुए।

झारखण्ड में 99045 पोजिटिव केस, 6055 सक्रिय केस, 92128 ठीक, 862 मौतें शामिल।आज कोरोना से 3 मरीजों की मौत हुई

राँची से आज कुल 103 पॉजिटिव मिला है वहीं 159 रिकवरी हुई है।और 03 मौत हुई है।