हजारीबाग:महिला ने चचेरे ससुर सहित तीन पर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाई,पुलिस से शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी…

हजारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग जिले के चौपारण जीटी रोड के दनुआ घाटी जंगल में रिश्ते को कलंकित करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।एक विवाहित महिला ने अपने चाचा ससुर और दो अन्य पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में महिला ने कहा कि चाचा ससुर अनुज पांडा ग्राम कुरकीहार थाना वजीरगंज जिला गया,बिहार और दो अन्य प्रकाश पांडा और रामस्वरूप पांडा ग्राम बलिया, मयूरहड़ ने दुष्कर्म किया।पीड़िता के अनुसार उनकी शादी 2021 में कुरकीहार गांव में हुई थी।लेकिन ससुराल वाले उसे हमेशा दहेज के लिए तंग किया करते थे।

पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया कि गुरुवार को ससुराल वालों ने लड़ाई के बाद उसे चाचा ससुर के साथ मायके मयूरहंड प्रखंड जिला चतरा भेज दिया। उसे बाइक से लेकर जा थे, इस बीच वे अन्य लोगो को भी बुला लिया।महिला को दनुआ घाटी के जंगल मे ले जाकर तीनो ने उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता के साथ उसका एक साल का बच्चा भी था।पीड़िता के हल्ला करने के बाद तीनों भाग गये।वे किसी तरह जंगल से बाहर आई और वाहन के सहारे चौपारण थाना पहुंची। इसके बाद मायके में अपने भाई और अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी।

इस संबंध में थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर ने बताया कि पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।मामले की निष्पक्ष जांच भी जारी है