अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरा ऑटो,तीन महिलाएं समेत चार लोग घायल….

चांडिल।झारखण्ड के सरायकेला- खरसावां जिले चांडिल प्रखंड क्षेत्र के टाटा-राँची मार्ग-33 पर आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गया।हादसे में तीन महिला समेत चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं जमशेदपुर से प्राचीन कालीन जयदा शिव मंदिर में पूजा कर लौट रही थीं।तभी अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई और पुलिया के नीचे गिर गई।घटना में ऑटो का परखच्चे उड़ गए। वहीं घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से जमशेदपुर भेज दिया गया।