राँची के बरियातू में रिम्स कर्मी को मारी गोली,रिम्स में चल रहा इलाज,पुलिस जांच में जुटी है…

राँची।राजधानी राँची के बरियातू थाना क्षेत्र के चांडिल मैदान के पास रिम्स कर्मी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। यह घटना गुरुवार की देर रात हुई।घायल व्यक्ति का नाम राजेश मलिक है और वह रिम्स में कार्यरत है। फिलहाल रिम्स में राजेश का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात लगभग 12 बजे राजेश मलिक अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी कर राँची के ओरमांझी से बरियातू स्थित घर लौट रहा था।जैसे ही राजेश डॉक्टर्स कॉलोनी को पार करके चांडिल मैदान के पास पहुंचा।वहां पहले से ही मौजूद दो अपराधियों ने पीछे से उसपर फायरिंग कर दी।फायरिंग में गोली राजेश के कंधे के पास जा लगी। बरियातू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,गोलीबारी की वारदात की सूचना गुरुवार की रात बरियातू पुलिस को नहीं दी गई। गोलीबारी में घायल राजेश मलिक की स्थिति खतरे से बाहर है।पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।