हजारीबाग:बारात से वापस लौटने के क्रम में कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरा,चार युवक की मौत,एक घायल

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग ज‍िले में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई।ये घटना इचाक थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर बोंगा स्थित पेट्रोल पंप के आगे एक हुंडई कार आई-20 हजारीबाग जाने के क्रम में पुल के नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में कार में बैठे तीन युवकों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक युवक ने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य युवक की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। डाक्‍टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर बताई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे की है।हजारीबाग जाने के क्रम में पुल से तेज रफतार कार नीचे ग‍िर गई। कार के परखच्‍चे उड़ गए। कार बुरी तरह से चपट गई है। कार की हालत देखकर कोई भी इस भीषण हादसे का अंदाजा लगा सकता है।बताया गया कि सभी पांच युवक हजारीबाग से चंदा गांव बराती आये थे। बराती में खाना पीना के बाद वापस हजारीबाग जा रहे थे। जाने के क्रम में बोंगा के पास गाड़ी अनियंत्रित हुई और तीन पोल को टक्कर मारते हुए पुल के नीचे जा गिरी।

इस दुर्घटना में मृतकों में हजारीबाग ज‍िले के इचाक प्रखंड के कुरहा गांव निवासी चंदन मेहता,पिता नरेश प्रसाद मेहता, चंदा गांव निवासी अश्विनी कुमार,पिता दिनेश्वर प्रसाद मेहता, और कारी माटी गांव के ललन कुमार ,पिता काली प्रसाद मेहता शामिल हैं। चौथे मृतक के नाम की जानकारी अबतक नहीं म‍िली। इसी तरह घायल के बारे में भी कोई जानकारी नहीं म‍िल पाई है। दोनों कहां के रहने वाले हैं।

बताया गया कि मौके पर बोंगा निवासी वार्ड सदस्य दिलीप मेहता पहुंंचकर अपनी गाड़ी से किसी तरह सहयोगियों के साथ सभी को कार से बाहर निकाला। पांचों युवकों को इचाक थाने की मदद से हजारीबाग भ‍िजवाया। बताया जाता है चौथे युवक की मौत राँची के एक अस्‍पताल में इलाज के दौरान हुई है। घायल युवक का इलाज भी राँची में ही चल रहा है।

सभी युवक इचाक के बड़ासी गांव निवासी कुलेश्वर महतो के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए बारात गए थे। हजारीबाग के दीपूगढ से मंगलवार की शाम बरात में शाम‍िल होने के ल‍िए निकले थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद वापस हजारीबाग की ओर लौट रहे थे।इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम है। शादी का माहौल भी गम में बदल गया है। बताया जाता है कि इसमें मृतक चंदन मेहता एक दिन पहले ही कोलकाता से शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचा था।